वॉशिंगटन। समुद्र में अक्सर रहस्यमयी चीजों की खोज होती रहती है, हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक नई प्रजाति के अस्तित्व की पुष्टि की है। इस एलियन जैसा बताया जा रहा है, जिसकी 20 भुजाएं हैं। वैज्ञानिकों ने इसका नाम अंटार्कटिक स्ट्रॉबेरी फेदर स्टार नाम बताया है। लेकिन यह बिल्कुल भी स्ट्रॉबेरी जैसा नहीं दिखता है। यह समुद्र के तल में रहता है, अपने पंजे के बल पर वह वहीं टिका रहता है। जीव का वैज्ञानिक नाम प्रोमाचोक्रिनस फ्रैगेरियस है।इस नई प्रजाति की खोज अंटार्कटिक महासागर में खोजी अभियान के दौरान हुई थी, जहां वैज्ञानिक एक खोजी यात्रा पर गए थे।

शोधकर्ता समुद्र से अपना जाल निकाल रहे थे तभी उनकी नजर इस असाधारण जीव पर पड़ी।जर्नल के अनुसार, वर्ष 2008 से 2017 के दौरान, वैज्ञानिक टीम ने एक इन्वेस्टीगेशन सीरीज आयोजित की, जिसमें उनका ध्यान ‘अंटार्कटिक पंख वाले सितारे’ जीव पर गया। जलीय प्रजातियां समुद्र की सतह के नीचे लगभग 65 फीट से 65,000 फीट तक की गहराई में पाई जाती हैं। वहीं, अंटार्कटिक स्ट्रॉबेरी पंख वाले तारे अक्सर लगभग 215 फीट से लेकर लगभग 3,840 फीट तक की गहराई में पाए जाते हैं। हालांकि, ये नई पायी गई प्रजातियां समुद्री सितारों की तरह अकशेरु की हैं, लेकिन दोनों के बीच कई असमानताएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *