मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुड न्यूज शेयर कर कहा कि वे दिल और नागरिकता दोनों से हिंदुस्तानी है। अक्षय ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा वे दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द! दरअसल अक्षय कुमार को नागरिकता के लिए ट्रोल किया जा रहा था।

उन्हें लोग कनाडा कुमार तक कहकर बुलाते थे। इसके साथ ही उनकी फिल्मों पर भी ट्रोलर्स निशाना साधते थे, जिसका असर उनकी फिल्मों के कलेक्शन पर भी देखने को मिला। हालांकि, एक इंटरव्यू में खिलाड़ी कुमार ने भारत के प्रति अपने प्रेम को बताया था। उन्होंने कहा था कि भारत मेरे लिए सबकुछ है। आज जो भी मेरा नाम है, मैंने जो भी कमाया है, वहां यहीं पर रहकर कमाया है। अक्षय ने कहा कि उन्हें खराब लगता है, जब लोग उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठाते हैं। वे लोग किसी के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। उन्हें केवल बातें बनाना आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *