राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को भोपाल आगमन हुआ। विमानतल पर राष्ट्रपति का गर्मजोशी से हार्दिक स्वागत किया गया।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुलदस्ता भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन और विकास तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सहित सेना, प्रशासन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विमानतल पर राष्ट्रपति का भोपाल पहुँचने पर स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मु भोपाल में उन्मेष और उत्कर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *