मुंबई। ‎‎‎निर्माणाधीन महामार्ग पर गर्डर मशीन ‎गिरने से बड़ा हादसा हो गया, इसमें जहां 17 लोगों की मौत हो गई वहीं दर्जनों लोगों के अभी भी इसमें फंसे होने का अंदेशा है। ‎मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में थाणे के शाहपुर में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। थाणे के शाहपुर सरलाम्बे इलाके में समृद्धि महामार्ग के निर्माण कार्य के दौरान ब्रिज से क्रेन यानी गर्डर मशीन नीचे गिर गई, जिसमें करीब 17 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि 10-15 लोग अब भी अंदर फंसे हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 200 फीट से क्रेन नीचे गिरी, जिसके बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ओवरलोड होने के चलते यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *