रोम। इटली के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी 33 साल की गर्लफ्रेंड के लिए 905 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ी है। 17 साल तक इटली के प्राइम मिनिस्टर रहे सिल्वियो बर्लुस्कोनी का इसी साल 12 जून को निधन हो गया था। उनकी उम्र 86 साल थी।

वसीयत में उनकी संपत्ति 6 बिलियन यूरो, यानी 54 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा आंकी गई है। सिल्वियो बर्लुस्कोनी की गर्लफ्रेंड का नाम फसीना बताया जा रहा है। दोनों का रिश्ता मार्च 2020 में शुरू हुआ था। हालांकि, उनकी शादी नहीं हुई थी, इसके बावजूद अपने अंतिम समय में बर्लुस्कोनी ने फसीना को अपनी पत्नी बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *