ग्वालियर : जम्मू-कश्मीर में आए आठ पश्चिमी विक्षोभों के कारण मई माह में लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन अब जून माह में गर्मी सताना शुरू करेगी। हालांकि पहले सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा, लेकिन इसके बाद पारे में उछाल आएगा। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिलहाल आज गर्मी से राहत रहेगी। आंधी-वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके बाद छह जून को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने का दौर चलेगा, लेकिन उसके बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और लोगों को तपिश का अहसास होगा। इस दौरान तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।

चार जून-जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-वर्षा की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तापमान भी 40 डिसे से नीचे ही रहेगा।मौसम विभाग का कहना है कि इस समय जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। राजस्थान, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी में तीन चक्रवात बने हुए हैं, लेकिन ये उतने एक्टिव नहीं हैं, जिससे वर्षा की संभावना बने। शहर में अगले दो दिन तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और स्थानीय प्रभाव से बूंदाबांदी की संभावना है। छह जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन वह उतना मजबूत नहीं होगा। हालांकि उस दौरान बादल छाए रहेंगे, लेकिन अब तापमान में वृद्धि होगी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *