ग्वालियर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने प्रियंका गांधी पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि 1984 के सिखों के कत्लेआम को लेकर कमलनाथ पर उनका स्टैंड क्या है वह बताएं, सिख दंगों में सज्जन कुमार जेल में हैं। जगदीश टाइटलर पर चार्जशीट है। अब कमलनाथ की बारी है। 1984 के सिख दंगों में एक नहीं हजारों लोगों लोगों पर आक्रमण किए गए थे। कई लोगों के हत्या कर दी गई थीं। उसकी जांच के लिए एक कमीशन बनाया गया था। उस कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई की इंक्वायरी में एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिन्होंने दंगों को भड़काया था वह सज्जन कुमार जेल के अंदर हैं।

दूसरे जगदीश टाइटलर जो लोग नेता कम गुंडों की भूमिका में ज्यादा हैं।  अब वो भी जल्द ही जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि मैं जरूर यह बात कहना चाहता हूं कि इन्हीं दंगों के आरोप में संदिग्ध कमलनाथ पर भी आरोप हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आपके ऊपर आरोप है कि आपके हाथ 84 के दंगों के खून में सने हुए हैं।श्री चुघ जी ने कहा कि प्रियंका गांधी  सिख दंगों का खलनायक और कातिल कमलनाथ को क्यों बचा रही हैं। कमलनाथ इस मामले के संदेही आरोपी हैं। श्री चुघ ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी किस तरह क्रिमनल रेकॉर्ड में शामिल रहते है यह उजागर हो चुका है। आपसे मध्य प्रदेश की जनता जानना चाहती है। कमलनाथ आपने इस प्रकार का षड्यंत्र क्यों किया। मध्य प्रदेश की जनता भी आपसे सवाल पूछना चाहती है और पूछ रही है। आज आप मध्य प्रदेश के अंदर जो झूठ छल कपट भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं। यह मध्य प्रदेश की जनता आपको देख रही है।

श्री चुघ ने कहा कि 1984 के सिख दंगों ने जिन लोगों के परिजनों की हत्या कर दी गई वो लोग सीबीआई की जांच से खुश होंगे। उनके मन को सुकून होगा कि 2 लोग तो अब जेल के अंदर पहुंच रहे हैं। तीसरे की तैयारी है। कांग्रेस स्पष्ट करें कि कमलनाथ ने सिखों को मारने के लिए भड़काया, उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए। अगर किसी नेता पर अगर कत्लेआम का दाग है तो पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व जवाब दे कि कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष बनने के लायक हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *