केरल के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह शनिवार तक कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, साउथ तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो गई। मानसून अगले दो दिनों में पूरे तमिलनाडु और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों को कवर कर लेगा। IMD के अनुसार, मानसून 10 जून तक दक्षिण से बढ़ते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगा। फिर पूर्वोत्तर के राज्यों को कवर कर पश्चिम बंगाल से बिहार की तरफ बढ़ेगा। 15 जून तक मानसून की वजह से गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूरे बिहार में बारिश शुरू हो जाएगी। दूसरी ओर, देश के पूर्वी हिस्सों में अगले 3-4 दिन तक गर्मी बढ़ेगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिम भारत यानी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले 5 दिन तक तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहने की आशंका है।

मौसम विभाग के शुक्रवार को बताया, अगले 36 घंटों में बिपरजॉय और तेज हो सकता है। इसका असर मुंबई, गोवा, कर्नाटक, उत्तरी केरल के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान यहां आंधी-तूफान आने और तेज बारिश के आसार हैं। 11 जून तक उत्तर से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। बरसात की वजह से अगले दो महीने तक नाविक समुद्र से दूर रहना बेहतर समझते हैं। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और गोवा में रिमझिम बारिश जारी है। केरल में मानसून आने के बाद यह इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में 15 से 18 दिनों में दस्तक दे सकता है। इंदौर में यह 24-25 जून तक पहुंच जाएगा। पिछली बार की तरह ही यह खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते आएगा। सबसे पहले इंदौर, फिर भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर भीगेगा।

1 जुलाई तक प्रदेशभर में एक्टिव हो जाएगा। जयपुर में गुरुवार देर रात आंधी चली और बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई। इससे पहले राज्य के कई शहरों में दिन का पारा अब 40 डिग्री या इससे ऊपर चला गया। अधिकांश हिस्सों में दिन में मौसम साफ है। इधर, अरब सागर में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में मानसून की एंट्री सामान्य से 8 दिन की देरी से होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में मानसून 20 जून को पहुंचेगा। गुरुवार को केरल में मानसून सामान्य समय से 8 दिन लेट पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है। बीते 24 घंटे में 44.1°C के साथ प्रयागराज शहर सप्ताह में दूसरे दिन भी सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, 9 जून को मौसम विभाग ने यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया।

हालांकि दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तेजी से तापमान बढ़ने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। माैसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार काे दाेपहर या शाम के समय कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 11 जून काे धनबाद सहित आसपास के क्षेत्राें में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हाे सकती है। फिलहाल झारखंड के कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। 12 जून से मौसम फिर करवट बदलेगा और दोबारा बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 9 से 11 जून तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से गर्मी और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *