भोपाल। ब्राह्मण महाकुंभ में उद्बोधन देते हुए शंकराचार्य स्वामी सहजानंद सरस्वती ने कहा,कि किसी भी धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में सरकार मठ और मंदिरों का अधिग्रहण नहीं कर सकती है। मठ और मंदिरों का अधिग्रहण सरकार करेगी, तो उसे अन्य धर्मों के धार्मिक स्थलों का भी अधिग्रहण करना होगा।

शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी ने कहा ब्राह्मण समाज एकजुट हों। सभी नेता बन जाते हैं। उससे समाज का उत्थान नहीं होता है। हिंदू संस्कृति में रक्षा करने का काम ब्राह्मण समुदाय पर है। ब्राह्मण समाज एकजुट होकर मठ और मंदिरों के अधिग्रहण का विरोध करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *