मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान में राघोगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई दिग्गज नेता कांग्रेस के संपर्क में है। जैसे जैसे चुनाव और पास आएंगे, भाजपा के बहुत सारे नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जो प्रकोप पहले कांग्रेस में गुटबाजी का था वह आज बीजेपी में फैल गया है।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि हम लगातार देख रहे हैं कि बीजेपी के कई बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा के कई और दिग्गज नेता हमारे संपर्क में है। जैसे जैसे चुनाव पास आएंगे और भी भाजपा के बहुत सारे नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। आमजन भी चाहता है कि इस बार परिवर्तन हो। बड़ी बात यह है कि जो मूल भाजपा है उनको कुछ लोगों ने घर बैठा दिया है।

भाजपा में तीन गुट, शिवराज, महाराज और नाराज: जयवर्धन सिंह ने कहा- बीजेपी के कई बड़े नेता जल्द ही कांग्रेस में होंगे शामिल

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों ने भाजपा के लिए पिछले कई सालों से निस्वार्थ रूप से काम किया, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिन्होंने अपना पूरा जीवन बीजेपी के लिए समर्पित किया, उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है। जो धन बल के आधार पर पैसों से भाजपा में आए हैं उनकी ही चल रही है। इस बात से भाजपा का हर आम कार्यकर्ता दुखी और निराश है। इसका यही परिणाम होगा कि इस बार कांग्रेस को एकतरफा जीत मिलेगी।

चुनावी तैयारी और सियासी सर्वे पर कही ये बात

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि जो प्रकोप पहले कांग्रेस में गुटबाजी का था वह आज बीजेपी में फैल गया है। जबकि आज कांग्रेस पूरी तरह से एक है। कांग्रेस का हर एक नेता पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) के पीछे खड़ा हुआ है। जनता ने आज से 5 साल पहले कमलनाथ को मौका दिया था, लेकिन उनके कार्यकाल के 15 महीने बाद ही कुछ लोगों ने रुपयों के लालच और सत्ता के भूख के कारण बीच कार्यकाल में सत्ता परिवर्तन हुआ था।

MP Election 2023: RSS के सर्वे से BJP में हाहाकार, मध्य प्रदेश में आ रही कांग्रेस सरकार, कांग्रेस ने किया दावा

कांग्रेस विधायक ने कहा, बीजेपी के पिछले 3 साल में जनता का कुछ भी भला नहीं हो पाया है। उल्टा आज प्रदेश का हर वर्ग किसान, बुजुर्ग, माता, महिला, व्यापारी सभी परेशान है। इतिहास गवाह है रामायण हो या महाभारत, जिसने भी पाप करके राज करने का प्रयास किया वह कभी सफल नहीं हो पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *