बीजिंग। चीन अपने अजीब मिशनों की वजह से दुनियाभर में बदनाम है। चीन कई कारनामे करता रहता है, जिसकी वजह से दुनिया के बाकी देशों को परेशानी होती है। दुनिया में फजीहत होने के बाद भी चीन अपने नापाक इरादों से पीछे नहीं हटता। इसकारण वहां होने वाले किसी भी नए प्रोजेक्ट को दुनिया काफी गंभीरता से लेती है। उसके किसी भी प्रोजेक्ट के कारण दुनिया को नुकसान हो सकता है। हाल ही में चीन ने दस हजार मीटर जमीन में छेद करने का प्रोजेक्ट शुरू किया है।

30 मई को चीन के शिनजियांग प्रांत में खुदाई का काम शुरू हुआ। ये चीन में तेल के भंडार का सबसे बड़ा इलाका है। 2021 में चीनी जानकारों से वहां के राष्ट्रपति ने इसके ऊपर चर्चा की थी। अब 2023 में मिशन को शुरू किया गया है। हालांकि, किसी को इसकी जानकारी नहीं है कि ये खुदाई क्यों हो रही है? चीन ने भी दुनिया को इसके बारे में नहीं बताया है। अब लोगों को डर है कि कहीं दुनिया में तबाही का ये चीन का कोई नया तरीका तो नहीं? क्या इस गड्ढे से चीन कोई प्रलय तब नहीं ले आएगा?

चीनी राष्ट्रपति ने इसका जिक्र 2021 के एक स्पीच में किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि चीन गहराई में खुदाई कर कई राज पता करने वाला है। हालांकि, प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य अभी तक चीन ने साफ़ तौर पर नहीं बताया है। बता दें कि चीन ने हाल ही में अपने पहले सिविलियन को स्पेस में भेजा। और अब उसके कुछ ही समय बाद ये खुदाई का काम शुरू किया गया है। दुनिया के कई देश लगातार चीन की हरकतों पर नजर लगाए हुए हैं। चीन कभी भी कुछ भी कर बैठे तब इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *