एक फैंस को प्रियंका चौपड़ा के साथ सैल्फी लेने के ‎लिए ‎‎सिक्यो‎रिटी गार्ड से पंगा लोना पड़ा। जानकारी के अनुसार अपनी बहन परिणीती चोपड़ा की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा को देख फैंस की भीड़ उमड़ गई। उन्हें आज सुबह एयरपोर्ट पर देखा गया। एक्ट्रेस कैजुअल कूल लुक में नजर आईं। इसी बीच एक फैन सेल्फी के लिए एक्ट्रेस के कुछ ज्यादा ही नजदीक आने की कोशिश करता दिखा।

दरअसल प्रियंका चलते-चलते सभी के साथ सेल्फी ले रहीं थीं कि इतने में काली टीशर्ट पहने एक लड़का आता है और सेल्फी के बहाने कलोज आने की कोशिश करता है, सिक्योरिटी गार्ड उसे धक्का देकर पीछे हटाते हैं। एयरपोर्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग बढ़ चढ़कर कमेंट कर रहें हैं। बता दें कि आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिणीति चोपड़ा की सगाई होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *