आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस-114, भाजपा-71 और जेडी(एस)-32 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। पार्टी बार बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर रही है। पार्टी की बढ़त 110 से 116 के बीच बनी हुई है। भाजपा और जेडीएस को नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा 78 और जेडीएस 26 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खाते में पांच सीटें आती दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *