रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंच गए हैं। उनका जम्मू हवाई अड्डे पर एलजी मनोज सिन्हा, उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने आगवानी की। इसके बाद वह सीधे राजोरी के पहुंचे। रक्षा मंत्री ने राजोरी स्थित सैना के डिवीजन मुख्यालय में जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 06 मई को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी बेस कैंप की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर क लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौजूद थे।

रक्षा मंत्री ने सैनिकों से बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हुए उनके साहस और उत्साह की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि कठिन क्षेत्रों में भारतीय सेना के सैनिकों के अतुलनीय साहस, प्रतिबद्धता और निरंतर सतर्कता के कारण राष्ट्र सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने उन्हें इसी समर्पण और बहादुरी के साथ काम करते रहने के लिए प्रेरित किया, कहा कि सरकार और देश की जनता हमेशा सशस्त्र बलों के साथ है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 05 मई, 2023 को राजौरी में देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *