भोपाल । जिले के नवनियुक्त कलेक्टर आशीष सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। वह दोपहर 12 बजे कलेक्‍टर कार्यालय पहुंचे और पदभार संभाला।

पूर्व कलेक्टर अविनाश लवानिया ने उन्हें चार्ज दिया। भोपाल के नवीन कलेक्टर ने प्रभार लेने के बाद कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्‍वरित समाधान करना है। जितनी भी शिकायतें आएंगी, उनका शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा।

उज्‍जैन कलेक्‍टर रह चुके आशीष सिंह ने कहा कि भोपाल शहर में भी महाकाल लोक की तर्ज पर विकास कार्य किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी होने के चलते यहां चुनौतियां भी रहेंगी। वहीं भोपाल जिला अधिकतर शहरी होने की वजह से कार्य का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से कार्य चलेगा। शहर से सटे क्षेत्रों में हो रही अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसा जाएगा और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भोपाल के पहले कलेक्‍टर हैं, जो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल हो चुके हैं। उस गेम शो मे उन्‍होंने 12.50 लाख रुपए भी जीते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *