ग्वालियर, 28 फरवरी। शहर में हजीरा पुलिस थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी के राजीव गांधी आवास में रविवार-सोमवार की आधी रात एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस की प्रारंभिक विवेचना में ज्ञात हुआ कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। पुलिस को महिला का निःवस्त्र फ्लैट के फर्श पर मिला था, उससे बहुत अधिक दुर्गंध आ रही थी। मृतका सीता थापा इसी फ्लैट में बैंबू रेस्ट्रोरेंट के शैफ शेरू थापा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। स्वयं को महिला का पति बताने वाला पार्टनर शेरू थापा गायब है। पुलिस को उम्मीद है कि हत्या का रहस्य पार्टनर के मिलते ही उजागर हो जाएगा। फ्लैट से आ रही थी दुर्गंध, पड़ोसियों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा तो मिला महिला का निःवस्त्र शव….   

पीएचई कालोनी में स्थित राजीव गांधी के आवास के फ्लैट नंबर एस-10 से सडांध भरी दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस दल रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि को ही फ्लैट पर पहुंच गया, वहां ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि फ्लैट में रहने वाली सीता थापा व शेरू थापा पिछले दो दिन से गायब हैं। दोनों स्वयं को पति-पत्नी बताते थे। शेरू बैंबू रेस्ट्रोरेंट में शेफ था। पुलिस पड़ोसियों की मौजूदगी में फ्लैट का ताला तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। फ्लैट के एक कमरे में सीता थापा का निःवस्त्र शव पड़ा हुआ था। पुलिस की विवेचना के अनुसार सीता थापा की मृत्यु दो से तीन दिन पूर्व होने की आशंका है। गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घावों और संपूर्ण शरीर पर चोटों के निशानों से स्पष्ट हो रहा है कि उसकी निर्दयता पूर्वक हत्या की गई है।

इंदौर में पति को छोड़ ग्वालियर के शैफ के साथ रह रही लिव-इन में

महिला का लिव इन पार्टनर शेरू थापा दो दिन से गायब बताया गया है। बैंबू रेस्ट्रोरेंट के संचालकों ने बताया कि वह दो दिन से नौकरी पर भी नही आया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को ज्ञात हुआ है कि सीमा थापा इंदौर की रहने वाली है और इंदौर निवासी पति को छोड़ कर सात वर्ष पूर्व शेरू थापा के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। दोनों एक-दूसरे को पति-पत्नी बताते थे। लॉकडाउन में रेस्टोरेंट बंद होने के बाद से शेरू की नौकरी छूट गई थी औऱ डिप्रेशन में उसे शराब की लत भी लग गई थी। पुलिस का मत है कि इस अंधी हत्या का रहस्य शेरू थापा पकड़े जाते ही उजागर हो जाएगा। पुलिस संदिग्ध शैफ शोरू थापा को सरगर्मी से तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *