मुंबई, 06फरवरी। देश की स्वर कोकिला और भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। वह विगत 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही उनका उपचार किया जा रहा था। सर साम्राज्ञी लता कोरोना से जंग जीत चुकी थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार शाम को उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर लाया गया था। रविवार को सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। समूचा भारतीय प्रायद्वीप संगीत कोकिला की  सुरमयी कूक से हमेशा के लिए महरूम हो जाने से गमगीन है।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, लता जी का निधन मेरे लिए हृदय विदारक है। पीएम ने अपने संदेश में कहा कि लताजी ऐसा खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके गाए 30 हजार से भी अधिक गीतों की विशाल समुद्र ने, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए कई पीढ़ियों को उनकी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति प्रदान की है। उनका स्थान हमेशा रिक्त रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *