मंत्री व सांसद ने किया बिल का समर्थन: किसान नहीं विपक्षी राजनीतिक दलों के दिमाग की उपज है आदोलन, बिल किसान हितैषी

ग्वालियर, 07 दिसंबर। दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक पखवाड़े से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अब बीजेपी के सांसद और मंत्री कृषि बिल के समर्थन में उतर आए हैं। बीजेपी के सांसद और मंत्री ने संवाद माध्यमों से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार के कृषि बिल को किसानों के हित में बताते हुए कहा है कि इस बिल से किसानों की आय पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि दूर भविष्य में बिल के प्रावधानों से किसानों की आय में वृदिध् ही होगी। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल एवं शरद पवार भी कृषि क्षेत्र में बाहरी निवेश की पैरवी करते रहे हैं। अब भाजपा की केंद्र सरकार ने कृषि सुधार के लिए इन बिलों को पारित किया है तो उन्हींकी पार्टी इसका विरोध कर रही है।

विवेक शेजवलकरः विपक्ष की राजनीति के बहकावे में आ गए हैं किसान

ग्वालियर से भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कृषि बिलों को लेकर केंद्र सरकार के समर्थन में उतरते हुए आंदोलन को विरोधी दलों के किसानों को बहकाने की उपज करार दिया है। सांसद शेजवलकर ने कहा कि किसानों का आंदोलन राजनीति प्रेरित है, जबकि मध्यप्रदेश के उद्यानिकी राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह का कहना है कि आंदोलन से पहले किसानों को बिल का ठीक तरह से अध्ययन करना चाहिए।

खुद की सरकार थी तब इन्ही प्रवाधानों की करते थे वकालत, अब कर रहे विरोध

भारत सिंह ने भी आंदोलन को कुछ लोगों के दिमाग की काली उपज बताया। सोमवार को एक आयोजन में ग्वालियर आए मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि देश में किसानों हित की कोई बात हुई है, वह भाजपा के शासनकाल में बनाया गया है। मंत्री भारत सिंह ने आरोप लगया कि विपक्षी दल किसानों के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे हैं, और राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। भारत सिंह ने कुछ खिलाड़ियों की अवार्ड वापसी पर अफसोस जताते हुए कहा कि अपने खेल से भारत का नाम रोशन करने वाले लोग जिस तरह से अब अपने अवार्ड वापस कर रहे हैं, उस उन्हें विचार करना चाहिये, वह बिल का ठीक से अध्ययन करेंगे तो विरोध करना छोड़ देंगे। भापरत सिहं ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए कभी भी कोई दूरगामी योजना नहीं बनाई, और  अब किसानों को भड़का रही है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

25 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

30 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

36 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

39 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

42 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

46 mins ago