एंटी-माफिया अभियानः कांग्रेस नेता की करोड़ों की संपत्ति धराशायी, सरकारी जमीन पर बनी थी 20 दुकानें

ग्वालियर, 03 दिसंबर। कलेक्ट्रेट और हाईकोर्ट के बीच प्राइम लोकेशन अलकापुरी तिराहे पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 15 दुकानों को जिला प्रशासन की टीम ने जमींदोज कर दिया। एंटी-माफिया मुहिम के तहत की गई इस कार्रवाई के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। राजस्व अमले के साथ ही नगर निगम, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और पुलिस ने भारी-भरकम अमले के साथ गुरुवार दोपहर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। खास बात यह है कि इस जमीन पर कांग्रेस नेता केदार सिंह कंसाना और कल्याण कंसाना का आधिपत्य था।

प्रशासन के मुताबिक इस जमीन के सिलसिले में करीब 8 महीने पहले बेदखली के आदेश हुए थे और कंसाना बंधुओं को इसकी कॉपी भी भेजी गई थी। इसके अलावा दुकानदारों को भी नोटिस दिया गया था। करीब 15 दुकानों वाले इस कॉम्प्लैक्स में जनरल स्टोर मेडिकल एटीएम सहित विभिन्न दुकानें थी। करीब 5000 वर्ग फुट में दो हिस्सों में बनी इस मार्केट में ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर दुकानें बनाई गई थी। वर्षों से यहां लोगों को किराए पर दुकान देकर उनसे वसूली की जा रही थी। चर्चा के मुताबिक कंसाना बंधुओं पर इस मार्केट से डेढ़ लाख से ऊपर का किराया हर महीने आता था। कंसाना बंधुओं का कहना है कि सरकार के इशारे पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, जबकि जमीन उनके पूर्वजों की है, जिसकी उनके पास रजिस्ट्री भी है। दुकानों का कॉमर्शियल टैक्स और हाउस टैक्स भी नगर निगम को भुगतान किया जा रहा है। प्रशासन बिना नोटिस के कार्रवाई कर रहा है, और उनकी एक भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

2 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

6 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

6 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

6 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

6 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago