कार रोकी, चेकिंग की फिर भी नाराज नहीं हुए मंत्री, पुलिस टीम को सम्मानित कर दी शाबासी

ग्वालियर, 29 नवंबर। पुलिस किसी विशिष्ट व्यक्ति का वाहन रोक भी दे तो उसे नाराजगी झेलनी पड़ती है, चेकिंग किए जाने पर तो निलंबन भी हो सकता है, लेकिन मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपनी कार की चेकिंग करने वाले पुलिस कर्मियों के साहस को सलाम करते हुए खुद उनके ऑपिस में पहुंच कर फूलमालाओं से सम्मानित किया। अपने वाहन की चैकिंग करने वाली टीम को सम्मानित करने पहुंचे मंत्री   प्रद्युम्न सिंह तोमर….

विशिष्ट व्यक्ति अक्सर अपने वाहन को रोकने वाले पुलिस कर्मियों से गुस्सा होकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करवाते सुने गए हैं। जबकि मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री अपने सहज और सरल और आम आदमी के प्रति संवेदनशील व्यक्तित्व के लिए पहचान बना चुके हैं। शनिवार रात मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विधानसभा क्षेत्र में फॉलोअप वाहन के बिना शादी समारोहों में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। चार शहर के नाके पर उनके वाहन को हजीरा पुलिस थाने की टीम ने टीआई मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में रोक लिया, पुलिस टीम ने उन्हें वाहन चेकिंग के बाद ही आगे जाने दिया। बाद में जब टीम ने मंत्री को पहचाना तो घबरा गए, लेकिन प्रद्युम्न सिंह तोमर पुलिस टीम के इस साहस के मुरीद हो गए।

पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रद्युम्न सिंह रविवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और फूल-मालाओं से पुलिस कर्मियों का सम्मान किया। मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस द्वारा दिखाई गई मुस्तैदी काबिले तारीफ है। हालांकि उन्होंने पुलिस को समझाइश भी दी कि वाहन चेकिंग के नाम पर किसी गरीब व निर्दोष व्यक्ति को परेशान न किया जाए।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

2 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

5 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

5 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

5 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

6 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago