Categories: ख़बरे

कमलनाथ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की चुनौती, 28 में से एक सीट जीतकर बताएं कांग्रेस

मुरैना, 09 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा अपने हमलावर तेवरों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को खुली चुनौती दी है, कि वह प्रदेश में होने जा रहे उपचुनावो में 28 सीटों में से किसी एक सीट को जीतकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 28 में से किसी एक सीट पर उंगली रखकर घोषणा करें, कि वह सीट कांग्रेस जीतेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का यह बड़ा बयान आज शुक्रवार को सामने आया है। जब वे बीजेपी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।पत्रकारों से चर्चा करते हुए वे यही नहीं रुके। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री और भिंड जिले के लहार से कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह के बीजेपी उम्मीदवार की पोल खोलने वाले बयान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, कि असली पोल तो पत्रकार खोलता है और वो भी तथ्यों के साथ। उनके पास अगर कोई पोल है तो उसे खोलें। अन्यथा यह सब बातें चुनावी है। लहार विधायक गोविंद सिंह ने दतिया जिले की एक बीजेपी उम्मीदवार की सीडी होने का दावा किया था और चुनावों में पोल खोलने की बात कही थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात झा मुरैना जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। 

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

3 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

3 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

3 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

3 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

3 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

3 hours ago