प्रदेश

“मेक इन इंडिया अभियान” के 10 वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से माना आभार

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी “मेक इन इंडिया” अभियान की 10 वीं वर्षगांठ पर सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने नागरिकों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने वाले इस अभियान के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त मध्यप्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए आभार माना है।

शक्तिशाली भारत की संकल्प सिद्धि में निर्णायक बन रहा है अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी बनाते हुए वर्ष 2047 तक विकसित और शक्तिशाली भारत के संकल्प की सिद्धि में “मेक इन इंडिया अभियान” निर्णायक सिद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल के मंत्र के साथ इस अभियान ने देश की क्षमता और दक्षता में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए विकास और समृद्धि के नए-नए प्रतिमान गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन 10 वर्ष में अपने विजन” मेक इन इंडिया” के संकल्प को साकार करके दुनिया को दिखाई दिया है कि राष्ट्र निर्माण का दृढ़ संकल्प लिया जाए तो शिक्षा,स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, रक्षा, विज्ञान, कृषि, रोजगार, डिजिटल इंडिया और अंतरिक्ष जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आत्मनिर्भता हासिल की जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि “मेक इन इंडिया” अभियान ने न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में भी स्थापित किया है। नया भारत, स्वदेशी के मूल मंत्र के साथ दुनिया की बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से गतिमान है।

Gaurav

Recent Posts

बांग्लादेश में मूर्तियां तोड़ीं और कहा- दुर्गा पूजा करना है तो 5 लाख दो

ढाका। बांग्लादेश में खुले तौर पर हिंदुओं को डराया धमकाया जा रहा है। उन्हे पूजा…

4 hours ago

अविश्वास प्रस्ताव गिरा, ट्रूडो सरकार बच गई लेकिन संकट नहीं टला

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी अल्पसंख्यक लिबरल सरकार के पहले बड़े परीक्षण में…

4 hours ago

इजरायली लड़ाकू विमानों ने 90 गांवों और कस्बों को निशाना बनाया, 51 की मौत

बेरूत। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि लेबनान में जारी इजरायली हवाई…

4 hours ago

कैलिफोर्निया में मंदिर पर हमला, लिखे नफरती संदेश- हिंदुओं वापस जाओ…

वाशिंगटन। कैलिफोर्निया में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को हिंदू विरोधी मैसेज लिखे गए। अमेरिका में…

4 hours ago

जनता का ध्यान भटकाने सरकार कर रही प्रयास, मायावती ने योगी सरकार के होटलों पर नाम व पता लिखने वाले आदेश पर साधा निशाना

लखनऊ। यूपी सरकार के होटलों, रेस्तरां और ढाबों के लिए हालिया आदेश पर बहुजन समाज…

4 hours ago

जम्मू-कश्मीर में अकेले दम पर सरकार बनाने वाले अब कर रहे गठबंधन

-पूर्व सासंद स्मृति ईरानी ने उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस पर साधा निशाना जम्मू। बीजेपी नेता…

4 hours ago