देश

झारखंड में बारिश से पुराना मकान ढहा, कई लोग दबे, एक की मौत, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देवघर। झारखंड में बारिश का दौर जारी है जिसके चलते वहां एक बड़ी घटना घट गई है। झारखंड के बाबानगरी देवघर में एक पुराना मकान बारिश के कारण धंस गया है, जिसमें करीब 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और लोगों को मलबे से बाहर निकालने का काम जारी है।

जिला प्रशासन की टीम और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है, जिसमें तीन से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी तीन से चार लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। देवघर एसपी समेत जिले के तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। देवघर डीसी ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है इसकी जांच कराई जाएगी लेकिन, फिलहाल सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने टीम जुटी हुई हैं।

वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल राहत बचाव टीम लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हैं। वहीं इस घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के पास काफी संख्या में लोग जुट गए हैं और राहत कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि 8 से साल पहले भी श्रावणी मेला में ऐसी ही घटना घटी थी जिसके बाद से यहां पर एनडीआरएफ की एक टीम देवघर में हमेशा के लिए तैनात कर दी गई थी। यही वजह है कि आज रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य जल्दी शुरू हो सका है। जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक जानकारी मिली कि एक बच्ची ने हिम्मत दिखाई और खुद मलबे से बाहर निकली है। यह घर सीताकांत झा का बताया जा रहा है जो काफी पुराना था।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

24 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

24 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

24 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

24 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

24 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

1 day ago