दुनिया

नासा ने बढ़ाई स्टारलाइनर मिशन की अवधि, अभी धरती पर नहीं लौटेंगी सुनीता ,अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेसवॉक में भी आ रही हैं दिक्कतें

वॉशिंगटन। नासा की भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और एक अन्य साथी स्पेस में फंसे हुए हैं। सुनीता बोइंग स्टारलाइनर के जरिए वह अपने साथी बुच विल्मोर के साथ स्पेस स्टेशन गई थीं और बोइंग कैप्सूल में खराबी के कारण वह वहां फंस गई।

नासा ने अब कहा है कि उसके दोनों अंतरिक्ष यात्री ज्यादा समय तक स्पेस में ही रहेंगे। क्योंकि इंजीनियर बोइंग कैप्सूल में आई खराबी को सुधारने का काम जारी है। नासा ने जमीन पर परीक्षण पूरा होने तक वापसी की तारीख तय नहीं की और कहा कि अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित हैं। नासा के स्टीव स्टिच ने कहा कि हमें अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने कहा कि नासा स्टारलाइनर के मिशन की अवधि को 45 से बढ़ाकर 90 दिन करने पर विचार कर रहा है।

बता दें पांच जून को दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में सवार होकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। सालों की देरी और असफलताओं के बाद बोइंग का यह पहला अंतरिक्ष यात्री लॉन्च था। यह टेस्ट फ्लाइट करीब एक सप्ताह चलने की उम्मीद थी। विल्मोर और विलियम्स के लिए स्टेशन से जुड़ने के दौरान कैप्सूल की जांच के लिए पर्याप्त समय था लेकिन कैप्सूल के थ्रस्टर में खराबी के कारण नासा और बोइंग को समस्या का विश्लेषण करते समय वापसी की उड़ान में देरी करनी पड़ी।

नासा को अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेसवॉक में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसी सप्ताह एक अंतरिक्ष यात्री के स्पेससूट से पानी लीक होने के बाद स्पेसवॉक रद्द कर दी गई। समस्या का समाधान नहीं हुआ है और अगले सप्ताह की प्रस्तावित स्पेसवॉक भी रद्द कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक स्टारलाइनर की उड़ान से पहले रॉकेट में हीलियम लीक देखने को मिला था। उड़ान के दौरान कई और रिसाव देखे गए। हीलियम का इस्तेमाल थ्रस्टर्स के लिए ईंधन पर दबाव डालने के लिए किया जाता है। पांच फेल थ्रस्टर्स में से चार को ठीक कर लिया गया है। एक थ्रस्टर के ठीक होने की उम्मीद नहीं है।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

7 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

7 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

7 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

7 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

7 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

7 hours ago