Categories: ख़बरे

सोशल मीडिया में चर्चित बुंदेलखंड की बिटिया बिन्नू रानी पहुंची भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से की मुलाकात

भोपाल। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के पहाड़गांव की एक बिटिया बिन्नू रानी का वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ। बुंदेली बोली में दीपा यादव उर्फ बिन्नू रानी के रील और वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए खूब वायरल होते हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर बिन्नू रानी का वीडियो देखा और बच्ची का आत्मविश्वास देखकर उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। बाद में पूर्व सीएम ने बिन्नू रानी से फोन पर बात की और भोपाल आने पर मिलने की बात कही। आज जब बिन्नू रानी छतरपुर से भोपाल आई तो सबसे पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मिलने उनके भोपाल स्थित आवास पर पहुंची।

दिग्विजय सिंह ने बिन्नू रानी से न सिर्फ मुलाकात की बल्कि उसे खूब लाड़ किया, उसके आत्मविश्वास की जमकर प्रशंसा की। दिग्विजय सिंह ने बिन्नू रानी से उसके पसंदीदा व्यंजन पूछे और जो जो उसने कहे वो सब व्यंजन भी बिन्नू रानी के लिए परोसे गये।

पूर्व सीएम का छोटी सी बिटिया पर उमड़ रहा प्यार देखते ही बन रहा था उन्होंने अपने हाथों से व्यंजन परोसे। दीपा यादव ‘बिन्नू रानी’ छतरपुर के पहाडगांव में बुंदेला परिवार के साथ रहती है और उन्ही के साथ भ्रमण के लिए भोपाल पहुंची हैं।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

2 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

2 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

2 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

2 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

3 hours ago