Categories: ख़बरे

बाइडेन ने दिलचस्प अंदाज में ट्रंप को कहा हैप्पी बर्थडे

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपना 78वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें अपने ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी, जिसे लेकर अब चर्चा हाम हो गई है। दरअसल उन्होंने इसे अपने चुनावी अभियान से जोड़ते हुए ट्रंप की उम्र के मुताबिक 78 उपलब्धियां गिना दीं हैं।

अब चूंकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 78 वर्ष के हो गए हैं अत: राष्ट्रपति बाइडेन ने भी ट्रम्प की 78 उपलब्धियों को गिनाते हुए जन्म दिन की बधाई दे डाली। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रम्प के कार्यों के साथ अपने कार्यों की तुलना करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस तरह से बाइडेन ने ट्रम्प को जन्मदिन संदेश जारी कर चुनाव प्रचार का काम भी कर लिया। इसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक असफल और धोखेबाज़ इंसान हैं।

यहां बतलाते चलें कि अमेरिका में इसी साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दोनों ही प्रमुख-पार्टी के उम्मीदवार यानी ट्रम्प और राष्ट्रपति जो बाइडेन खासे उम्रदार हैं। इनमें से बाइडेन जहां 81 साल के हैं, वहीं ट्रम्प 78 साल के हो चुके हैं। इस चुनाव के मद्देनजर बाइडेन कैंप की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें लिखा गया, जन्मदिन मुबारक हो, डोनाल्ड। आप एक बदमाश, एक असफल, एक धोखेबाज और हमारे लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, अधिकारों और भविष्य के लिए खतरा हैं। इसके आगे बाइडेन दिलचस्प अंदाज में कहते हैं, कि अमेरिका की ओर से, आपके 79वें जन्मदिन के लिए हमारा तोहफा पहले से ही यह सुनिश्चित करना होगा कि आप फिर कभी राष्ट्रपति न बनें। इसके साथ ही बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने ट्रम्प की 78 कथित उपलब्धियों की एक लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर लगे विभिन्न आरोपों और दोषी ठहराए जाने वाले मामलों का उल्लेख करते हुए लिखा गया कि यह पहले राष्ट्रपति हैं।

Gaurav

Recent Posts

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

21 hours ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

21 hours ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

21 hours ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

21 hours ago

अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, 50 की मौत, हजारों बेघर

वाशिंगटन। अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली…

21 hours ago

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि…

21 hours ago