भोपाल : नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल की शुरूआत करने पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुभकामनाएँ दी हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” का विजन साकार हो रहा है। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, औद्योगिक, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वैश्विक संबंध सहित सभी क्षेत्रों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। विश्व के हर कोने में निवासरत भारतवंशियों को गौरव की अप्रतिम अनुभूति हुई है। नागरिकों के विश्वास, सशक्त आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की सोच का ही यह नतीजा है कि उन्होंने पुनः प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रधान सेवक के रूप में चुना है।
प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच और दृढ़ निश्चय ने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश ने असाधारण प्रगति की है। उनकी दूरदर्शी सोच और दृढ़ निश्चय ने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। यह कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। प्रत्येक नागरिक को विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का तृतीय कार्यकाल देश को प्रगति के नये शिखर पर ले जाएगा।
भारत की आर्थिक संरचना और मजबूत होगी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक संरचना और मजबूत होगी। तकनीकी नवाचार और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों पर आधारित विकास मॉडल में तेज़ गति से हम आगे बढ़ेंगे। स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देकर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भागीदारी और सशक्त होगी।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का विजन केवल एक लक्ष्य नहीं है, बल्कि हर भारतीय के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है।
कैबिनेट सदस्यों को दी बधाई
हम सभी मिलकर विकास की नई इबारत लिखेंगे
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कैबिनेट के सभी सदस्यों को बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री ने कैबिनेट सदस्यों के समर्पण और मेहनत से विभिन्न नीतियाँ और जनकल्याणकारी योजनाएँ सफलतापूर्वक लागू हो पाई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के वैभवशाली नेतृत्व में हम सभी मिलकर विकास की नई इबारत लिखेंगे। मंत्रिमण्डल में प्रदेश के प्रतिनिधित्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 May'25 Prime Minister Narendra Modi on Monday inaugurated and laid…