दुनिया

भारत सरकार रूस से करेगी गेहूं का आयात ; निर्यात करने वाला भारत, अब बनेगा आयातक देश

नई दिल्ली । भारत सरकार 6 साल के बाद गेहूं के आयात करने पर विचार कर रही है। मौसम में परिवर्तन के कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है। गेहूं का उत्पादन और सरकारी भंडारण कम होने से अब गेहूं आयात करना पड़ेगा। 80 करोड लोगों को सरकार मुफ्त में गेहूं और चावल दे रही है। गेहूं का उत्पादन कम हो जाने के कारण गेहूं का आयात करना पड़ सकता है। समर्थन मूल्य पर किसानों से जो गेहूं की खरीद की जा रही थी। वह लक्ष्य से काफी कम है। भारत सरकार ने अभी आयातित गेहूं पर 40 फ़ीसदी टैक्स लगा रखा है। जिसके कारण भारत में दुनिया के किसी भी देश से गेहूं का आयात किया जाना संभव ही नहीं था। सरकार अब 40 फ़ीसदी आयात शुल्क हटाने जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रूस से गेहूं का आयात किया जाएगा। भारत सरकार ने पिछले दो वर्षों का जो गेहूं एफसीआई की गोदाम में स्टॉक में था। उस गेहूं को एफसीआई द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में और नीलामी के जरिए पिछले साल बेच दिया गया है। जिसके कारण गेंहू का भंडारण सरकारी गोदामो में कम हो गया है। भारत यदि रूस से गेहूं आयात करेगा। तो दुनिया भर में इसका असर होगा। गेहूं के दाम सारी दुनिया के देशों में बढ़ेंगे। रूस यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया के देशों में गेहूं की मांग की पूर्ति करने के लिए भारत से गेहूं और गेहूं से बने उत्पाद निर्यात किए गए थे। जिसके कारण गेहूं भंडारण की स्थिति पहली बार भारत में बहुत कम हो गई है। गेहूं का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने के लिए जुलाई माह के बाद गेहूं का आयात करने की जरूर केंद्र सरकार को पड़ेगी। इसके लिए आयात शुल्क को खत्म किया जाएगा। ताकि भारत में गेहूं के दाम स्थिर बने रहें।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

7 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

7 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

7 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

7 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

7 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

7 hours ago