राजनीति

सपा प्रमुख अखिलेश यादव केंद्रीय राजनीति में देंगे योगदान ;विधायक पद से देंगे इस्तीफा, चाचा शिवपाल को बनाएंगे नेता प्रतिपक्ष

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर यूपी में सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अब केंद्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सूत्रों के मुताबिक कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद अखिलेश यादव उत्तरप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। इतना ही नहीं वह अपने चाचा शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष बना सकते हैं।

बता दें कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक हैं और अब वे कन्नौज से लोकसभा का चुनाव जीत कर सांसद बन गए हैं। नियम के मुताबिक अखिलेश यादव को किसी एक पद से इस्तीफा देना होगा। अगर वे विधायकी से इस्तीफा देते हैं तो उनकी जगह करहल सीट से तेज प्रताप यादव को चुनाव लड़ाया जा सकता है। यूपी में लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव केंद्रीय राजनीति में अपने दखल को बढ़ाएंगे।

दरअसल, अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी देश में तीसरी सबसे बड़े पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। सपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। साथ ही उसका वोट प्रतिशत 33 फ़ीसदी से ज्यादा है। यूपी में सबसे बड़ा झटका सत्ता पर काबिज बीजेपी को लगा है। पार्टी प्रदेश में 62 सीटों से घटकर 33 पर पहुंच गई है।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

5 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

5 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

5 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

5 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

5 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

5 hours ago