देश

गोदरेज का 7,000 करोड़ का हाउसिंग प्रोजेक्ट संकट में

नई दिल्ली । गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुंबई में 7,000 करोड़ रुपये का रियल्टी प्रोजेक्ट खतरे में पड़ गया है। रक्षा मंत्रालय ने इस पर आपत्ति जताते हुए काम रोकने की मांग की है। मंत्रालय ने कहा है कि यह परियोजना केंद्रीय आयुध डिपो (सीओडी) के कांदिवली परिसर के बहुत करीब है। गोदरेज रिजर्व प्रोजेक्ट 18.6 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है। कंपनी की ‎वित्त वर्ष 24 नियामक फाइलिंग के अनुसार उसने पहले ही लगभग 1.91 मिलियन वर्ग फीट पर प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया है और उसे 1.51 मिलियन वर्गफीट की बुकिंग के लिए 2,693 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। डिफेंस मिनिस्ट्री की यूनिट ने प्रोजेक्ट के खिलाफ काम रोकने का नोटिस मांग की है। उसने म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई के बिल्डिंग प्रपोजल डिपार्टमेंट को एक नोट भेजकर कहा है कि गोदरेज का प्लॉट उसके कांदिवली परिसर के 500 मीटर के भीतर स्थित है। इस बारे में गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रवक्ता ने कहा कि एक जिम्मेदार डेवलपर के रूप में, हमारी सभी परियोजनाएं संबंधित अधिकारियों से उचित और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद शुरू होती हैं। इस मामले में भी संबंधित अधिकारियों और रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण से सभी अपेक्षित मंजूरियां ली गई हैं, हमें किसी भी संबंधित अथॉरिटी से किसी भी नियम के उल्लंघन के बारे में कोई नोटिस नहीं मिला है। सीओडी ने केंद्र सरकार के मई 2011 के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि किसी भी रक्षा प्रतिष्ठान के 100 मीटर के भीतर निर्माण गतिविधि की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के बाद रक्षा प्रतिष्ठान के 100-500 मीटर के दायरे में अधिकतम चार मंजिल तक के निर्माण की अनुमति है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

18 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

21 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

21 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

21 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

21 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

21 hours ago