राजनीति

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली मेट्रो में सफर करते दिखे राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आम लोगों से जुड़ने के लिए दिल्ली मेट्रो की सवारी की। मेट्रो में यात्रा करते राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

मेट्रो में सफर के दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। वे उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के साथ मंगोलपुरी में एक रैली के लिए जा रहे थे। दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है और गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है। गुरुवार को कन्हैया कुमार के समर्थन में चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान को बदलने की कोशिश की है।

उन्होंने आरोप लगाया, ये लोग (भाजपा) हमेशा इस (संविधान को) फाड़कर फेंक देना चाहते थे। उन्होंने न भारतीय संविधान और न ही भारतीय ध्वज को कभी स्वीकार किया। इस चुनाव में आखिरकार उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि वे संविधान को बदलना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, इस चुनाव में लड़ाई भारतीय संविधान की रक्षा के लिए है। यह महज एक किताब नहीं है, हमारा संविधान गांधी, अंबेडकर और नेहरू जी की हजारों साल की वैचारिक विरासत को लिए हुए है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा संविधान को बदलने का प्रयास करती है, तब उस राजनीतिक विरोधियों और लाखों नागरिकों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा, मैं उन्हें (भाजपा) बताना चाहता हूं कि आपमें ऐसा करने (संविधान बदलने) की हिम्मत नहीं है।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

8 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

8 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

8 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

8 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

9 hours ago