दुनिया

दुनिया की कुछ चुनिंदा जगह जहां मई से जून के बीच पड़ती हैं कड़ाके की सर्दी

लंदन । मई-जून का महीना ऐसा होता है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है। आप कितनी भी कोशिश कर लें, लू के थपेड़ों से बचना नामुमकिन होता है। पारा 45-50 डिग्री तक पहुंच जाता है। हालांकि कुछ जगहें इस वक्त भी इतनी ठंडी होती हैं कि यहां आग जलाए रखना भी मुश्किल होता है। इन जगहों पर पारा माइनस से कई डिग्री नीचे खिसक जाता।

हम बात कर रहे हैं साउथ पोल यानि अंटार्टिका की। आपको भरोसा नहीं होगा लेकिन जून से लेकर अगस्त के महीने में जब हम पसीने से तर-बतर होते हैं, तब यहां तापमान -20 से -30 डिग्री फारेनहाइट के भी बीच होता है। इस मौसम में लोगों को यहां नहीं जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि तेज-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं और सूरज बिल्कुल भी नहीं दिखाता है। 24 घंटे अंधेरा बना रहता है और इंसान का खून तक जम जाने की स्थिति होती है।

इसके अलावा अर्जेंटीना भी ऐसा देश है, जहां जून से अगस्त तक तापमान गिरा हुआ रहता है। इस दौरान यहां 15-18 डिग्री सेल्सियस तक टेंपरेचर रहता है। मदागास्कर आइलैंड में भी जून महीने में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाता है। कई बार यहां 12 डिग्री सेल्सियस तक भी तापमान पहुंच जाता है। इसके अलावा न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ग्रीनलैंड में भी ठंड का माहौल होता है। वहीं पेरू, बोलीविया और ऑस्ट्रेलिया के कुछ बीच पर जून-जुलाई के मौसम में तापमान 15-19 डिग्री के बीच होता है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

4 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

4 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

4 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

4 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

4 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

4 hours ago