देश

नौसेना के नए चीफ बने दिनेश त्रिपाठी:शपथ लेने से पहले मां के पैर छुए

नई दिल्ली । एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को नेवी के 26वें चीफ के तौर पर पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली है। पदभार संभालने से पहले उन्होंने अपनी मां रजनी त्रिपाठी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत में योगदान के लिए भारतीय नौसेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम काम करेंगे। कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले एडमिरल दिनेश त्रिपाठी अब तक नेवी के वाइस चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

एडमिरल त्रिपाठी को दिल्ली में नेवी चीफ का पदभार सौंपा गया। 60 साल के एडमिरल त्रिपाठी त्रिपाठी 39 साल से नौसेना में हैं। उन्होंने कहा- पिछले कुछ वर्षों में हमारी नौसेना एकजुट और विश्वसनीय फोर्स के रूप में डेवलेप हुई है। इसके लिए मैं नौसेना के सभी पूर्व प्रमुखों का धन्यवाद करता हूं। मेरी प्राथमिकता हमारे ह्यूमन रिसोर्सेस को पहले से और भी ज्यादा कुशल बनाना है।

Gaurav

Recent Posts

युद्ध और खतरनाक होगा, लेबनान में 16 सौ ठिकानों पर हमला,मृतकों की संख्या 5 सौ के पार

बेरुत। गाजा के बाद अब लेबनान पर इजरायल ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इन हमलों…

50 seconds ago

पीएम मोदी का तीन दिवसीय दौरा खत्म, अमेरिका से भारत के लिए हुए रवाना

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा खत्म हो गया है। इन तीन…

26 mins ago

जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान कल, मेंढर में भारी सुरक्षा बल किया तैनात

पुंछ। जम्मू कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा…

30 mins ago

तिरुपति लड्डू मामले में सरकार गंभीर, थमाया नोटिस

तिरुमाला। तिरुपति मंदिर से जुड़े लड्डू मामले में अब केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए…

31 mins ago

जापान में भूकंप के झटके, सुनामी का अलर्ट जारी

टोक्यो। जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से थर्रा गई है। इसके…

34 mins ago

शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री करेंगे महेश्वर में शस्त्र पूजन 5 अक्टूबर को दमोह जिले के संग्रामपुर में होगी…

39 mins ago