राजनीति

भाजपा चुनाव जीती तो संविधान फाड़कर फेंक देगी – राहुल गांधी

-राहुल गांधी ने चुनावी सभा में पीएम और गृहमंत्री को घेरा

-कांग्रेस के स्टार प्रचारक व सांसद राहुल ने भिंड में जनसभा को संबोधित किया

भिंड। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उनके सांसदों ने मन बना लिया है कि, वे यदि चुनाव जीते तो संविधान को फाड़कर फेंक देंगे। यह बात कांग्रेस के स्टार प्रचारक और सांसद राहुल गांधी ने भिंड में आयोजित चुनावी सभा में कही। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश के गरीबों की आत्मा है, जिसे यह सरकार समाप्त कर देना चाहती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी ने भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा, कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनती है तो उनकी सरकार प्रत्येक महिला को लखपति बनाने का काम करेगी। महिलाओं के खाते में हर माह साढ़े आठ हजार रुपए जमा किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को एक साल की पक्की नौकरी मिलेगी, जिससे देश में वर्कफोर्स तैयार होगा। इसके साथ ही राहुल ने यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा और कहा, कि संविधान लागू होने से पहले गरीबों, आदिवासी और पिछड़े लोगों के पास किसी प्रकार का कोई हक़ नहीं था। जो भी अधिकार मिले वो भारत के संविधान के तहत मिले हैं। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उनके अलग-अलग सांसदों ने मन बनाया हुआ है कि, वे अगर चुनाव जीत गए तो संविधान को फाड़कर फेंक देंगे। इनकी सरकार बनते ही सभी अधिकार गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा तो चाहती है कि, यह किताब फेंक दी जाए और देश को अरबपति चलाएं। वैसे भारत का संविधान देश के गरीबों की आत्मा है। इसलिए दुनिया की कोई ताकत इसे बदल नहीं सकती है। निजीकरण पर उठाए सवाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार द्वारा निजीकरण किए जाने को लेकर कहा कि ये लोग कहते हैं कि, हम आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन क्या कारण है कि पब्लिक सेक्टर को प्रइवेटाइज किया जा रहा है। अरबपतियों के कर्जे तो माफ़ किए जा रहे हैं, लेकिन किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ़ किया है। मैं पूछना चाहता हूँ कि, क्या इन्होने किसी किसान का कर्जा भी माफ़ किया है। जहां भी देखो वहीं 2-3 अरबपतियों को ही पूछा जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जो कानून बने वो भी अरबपतियों के हित साधने के लिए ही बने थे। प्रधानमंत्री तो किसानों को आतंकवादी कहते हैं। देश के अन्नदाता को आतंकवादी कह जा रहा है। यह हालत है देश की। देश में आज सबसे अधिक महंगाई है। पर मीडिया में ये मामले कभी सुनाई नहीं देते। मीडिया किसान, महंगाई और गरीबों की बात करते हुए नहीं देखता। सिर्फ 24 घंटे प्रधानमंत्री का चेहरा दिखाना मीडिया का काम रह गया है। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि यहां तक कि यहां जो बातें मैं कह रहा हूँ वो भी मीडिया नहीं बताएगी और न दिखाएगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री 22 से 25 अरबपति बनाते हैं तो कांग्रेस लाखों-करोड़ों अरबपति बना सकती है। उन्होंने कहा कि यदि इंडिया की सरकार बनती है तो वह हिन्दुस्तान की ऐसी पहली सरकार होगी जो महिलाओं को घर में 8 घंटे काम करने के भी पैसे देगी।

Gaurav

Recent Posts

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार रोजगार दिलाने राज्य सरकार प्रतिबद्ध भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ.…

7 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में नागरिकों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता…

10 mins ago

Centre declares ESZ around Gir to protect Asiatic Lions

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 Sep'24 The Gujarat government has recently announced that the Centre…

17 hours ago

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

21 hours ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

21 hours ago

रूस ने बदली परमाणु नीति, हवाई हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देगा

पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

21 hours ago