राजनीति

भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का हृदय घात से निधन

हाथरस। उत्तरप्रदेश के हाथरस लोकसभा सीट से वर्तमान भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का हृदय घात से निधन हो गया। अलीगढ़ के वरुण अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई है। अचानक सांसद राजवीर दिलेर की मौत भाजपा के लिए बड़ी क्षति है। राजवीर दिलेर भाजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने इस बार अनूप प्रधान को मैदान में उतारा है। जानकारी के अनुसार राजवीर सिंह दिलेर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अचानक सांसद राजवीर दिलेर की मौत भाजपा के लिए बड़ी क्षति है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा है, ‘हाथरस लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजवीर सिंह दिलेर का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’
राजवीर सिंह दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर हाथरस सीट से साल 1996 से लेकर 2004 तक लगातार चार बार सांसद रहे थे. उन्होंने 1996 1998 1999 तथा 2004 लगातार चार बार इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया था। कुल मिलाकर पिता और पुत्र दोनों का हाथरस सीट से गहरा नाता था।  गौरतलब है, कि राजवीर दिलेर सासंद बनने से पहले अलीगढ़ की इगलास विधानसभा से 2017 में विधायक भी रह चुके हैं। विधायक रहते हुए उन्होंने संसद का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उनकी छवि बेदाग थी। राजवीर सिंह दिलेर टिकट न मिलने के बाद भी पार्टी के लिए काम कर रहे थे। वह दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलीगढ़ में हुई जनसभा में पहुंचे थे। इसके अलावा हाथरस और अलीगढ़ में पार्टी के चल रहे कार्यक्रमों में भी सक्रिय दिख रहे थे। इस सीट पर 7 मई को वोटिंग होनी है।
Gaurav

Recent Posts

खुफिया एजेंसियों का अलर्ट: ट्रंप की हत्या कराकर अमेरिका में अराजकता फैलाना चाहता है

वाशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट करते हुए कहा है कि ईरान अमेरिका के खिलाफ…

6 hours ago

अमेरिका का दोहरा चेहरा: अब यूनुस को गले लगाकर कहा- हम बांग्लादेश का पूरा समर्थन करेंगे

ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रही अमानवीयता के खिलाफ अमेरिका में जमकर विरोध…

6 hours ago

कमला हैरिस को 38 अंकों की बढ़त; 66 फीसदी एशियाई-अमेरिकी मतदाता पक्ष में

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में ट्रप को झटके पर झटके लग रहे हैं वह…

6 hours ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ी हैं श्रीलंका की नई पीएम हरिनी अमरसूर्या

कोलंबो। हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। अमरसूर्या…

6 hours ago

अगर टिकट न मिलने पर किसी नेता ने बगावत की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह ने दी चेतावनी नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को…

6 hours ago

अपनी गलतियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारने में हिचकना नहीं चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश में हुई गलतियों को सुधारा, बदला फैसला नई दिल्ली…

6 hours ago