अजब-गजब

अमेरिकन व्यक्ति ने लगाए 24 घंटे में 26 हज़ार स्क्वॉट्स ;विश्व रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम

-टोनी पिराइनो ने तोड़ा आइलैंड के जो रेवेर्डेस का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वाशिंगटन। दुनिया में तरह तरह के लोग हैं जो मशहूर होने के लिए नए नए तरीके आजमाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी जो सोशल मीडिया पर रील बनाकर मशहूर होने पर गर्व महसूस करते हैं तो कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो गिनीज बुक में अपना नाम लिखवाना चाहते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति ने 24 घंटे में 26 हज़ार उठक-बैठक लगाकर सभी को चौंका दिया और उसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की सूची में दर्ज होना बाकी है।

अगर आप जिम जाते हैं, तो स्क्वॉट्स यानी उठक-बैठक के बारे में आपको अच्छी तरह से पता होगा। इस टफ एक्सरसाइज़ के 30 रेप्स भी भारी पड़ जाते हैं और इंसान की सांस फूलने लगती है लेकिन एक ऐसा भी व्यक्ति है जिसने 24 घंटे के अंदर 26 हज़ार स्क्वॉट्स वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस अमेरिकन शख्स का यह रिकॉर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है।

अमेरिका में रहने वाले टोनी पिराइनो नाम के इस व्यक्ति ने ये कमाल कर दिखाया है। उसने 5 अप्रैल को सुबह 5 बजे से 6 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लगातार स्क्वॉट्स (उठक-बैठक) लगाए उसने 24 घंटे के अंदर कुल 26,100 उठक-बैठक करके रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले रोड आइलैंड के रहने वाले जो रेवेर्डेस के नाम पर 25000 स्क्वॉट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज था लेकिन टोनी ने इसे तोड़ दिया है। वे हर 22 स्क्वॉट्स के बाद 30 सेकंड रुकते और फिर शुरू हो जाते थे। उन्होंने कुछ ब्रेक्स थोड़े लंबे भी लिए और एनर्जी ड्रिंक्स और स्नैक्स खाकर खुद को चार्ज करते रहे। हालांकि टोनी के इस रिकॉर्ड को अभी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से वेरिफाई होना बाकी है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका नाम गिनीज़ बुक में जरुर चढ़ जाएगा।

Gaurav

Recent Posts

PM Modi Inaugurates 4th RE-INVEST Global Energy Summit

  Ira Singh Khabar Khabaron Ki,16 Sep’24 Prime Minister Narendra Modi today inaugurated the 4th…

7 hours ago

चीन की मदद से रुस ने बनाए खतरनाक ड्रोन, यूक्रेन में मचाई तबाही

मॉस्को। रूस और चीन के बीच बढ़ती दोस्ती अब सैन्य मदद के रूप में सामने…

10 hours ago

रूस-यूक्रेन के बीच यूएई ने कराया समझौता, एक-दूसरे के बंदी सैनिकों को छोड़ा

मास्को। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच राहत की खबर आई है। संयुक्त अरब…

10 hours ago

नौ हफ्ते में दूसरी बार ट्रंप पर हुआ जानलेवा हमला, 300 मीटर दूरी से चली दनादन गोलियां

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित घर में गोल्फ खेल रहे…

10 hours ago

मस्क ने उठाया सवाल बोले- बाइडेन और कमला पर क्यों नहीं होते हमले

पेरिस। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की दूसरी कोशिश के बाद अमेरिकी खुफिया…

10 hours ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें घटने के कारणों का किया खुलासा

नई दिल्ली। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा जहां 400 पार का नारा लगा…

10 hours ago