देश

भारत अकेला देश है… जहां मंदी की ‘0%’ आशंका

मंदी की आशंका सबसे ज्यादा जर्मनी में 73, अमेरिका 45, जापान 15 रहने वाली है 

भारतीय इकॉनमी लगातार बड़े देशों में सबसे तेजी से ग्रोथ कर रही इकॉनमी बनी हुई है। यही कारण है कि आने वाले समय में भारतीय अर्थव्यवस्था का भविष्य उज्जवल है। फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने वर्ल्डवाइड रिसेशन प्रोबेबिलिटी जारी की है। इसमें एक साल में देशों के लिए मंदी का अनुमान बताया गया है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया के कई विकसित देशों में मंदी की आहट है। इन देशों में अमेरिका, यूके, जर्मनी और फ्रांस जैसे देश भी शामिल है।

भारत में मंदी की आशंका 0%

भारत की बात करें, तो यह इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर है। भारत के लिए अगले एक साल में मंदी का अनुमान 0 फीसदी है। यानी भारत में मंदी आने की कोई आशंका नहीं है। लिस्ट में भारत से ऊपर इंडोनेशिया है, जहां मंदी की आशंका 2 फीसदी है। सऊदी अरब में मंदी की आशंका 10 फीसदी है। ब्राजील में भी मंदी का अनुमान 10 फीसदी है।

जर्मनी में मंदी की आशंका सबसे ज्यादा

अगले एक साल में मंदी की सबसे अधिक आशंका जर्मनी के लिए है। जर्मनी के लिए रिसेशन प्रोबेबिलिटी 73 फीसदी है। दूसरे नंबर पर इटली है। इटली के लिए रिसेशन प्रोबेबिलिटी 65 फीसदी है। तीसरा स्थान यूके है। यूके के लिए रिसेशन प्रोबेबिलिटी 53 फीसदी है। चौथा नंबर न्यूजीलैंड का है। न्यूजीलैंड के लिए मंदी की आशंका 50 फीसदी है। कनाडा के लिए भी यह अनुमान 50 फीसदी है।

अमेरिका में मंदी की आशंका 45%

इस लिस्ट में अमेरिका छठे स्थान पर है। अमेरिका के लिए मंदी की आशंका 45 फीसदी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह अनुमान 40 फीसदी है। फ्रांस के लिए मंदी की आशंका 35 फीसदी है। साउथ अफ्रीका के लिए यह अनुमान 30 फीसदी है। मैक्सिको में मंदी की आशंका 25 फीसदी है। स्विट्जरलैंड में मंदी की आशंका 20 फीसदी है। स्पेन के लिए यह अनुमान 15 फीसदी है। जापान, साउथ कोरिया और चीन के लिए भी यह अनुमान 15 फीसदी है।

Gaurav

Recent Posts

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार रोजगार दिलाने राज्य सरकार प्रतिबद्ध भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ.…

8 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में नागरिकों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता…

12 mins ago

Centre declares ESZ around Gir to protect Asiatic Lions

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 Sep'24 The Gujarat government has recently announced that the Centre…

17 hours ago

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

21 hours ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

21 hours ago

रूस ने बदली परमाणु नीति, हवाई हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देगा

पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

21 hours ago