देश

मुख्‍तार अंसारी की मौत, हार्ट अटैक के बाद माफिया डॉन ने तोड़ा दम

बांदा । यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। अंसारी को जेल में हार्ट अटैक आने की के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मुख्तार की हालत नाजुक थी। मेडिकल कॉलेज प्रसाशन ने देर रात मौत की पुष्टि कर दी है। प्रशासन के अनुसार रात को 08.25 बजे मुख्तार अंसारी की मौत हुई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

बांदा जेल में कैद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुख्तार अंसारी की तबीयत कई बार बिगड़ी थी। मंगलवार शाम बांदा जिले के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से उन्हें छुट्टी मिली थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ। सुनील कौशल ने बताया था कि अंसारी को पेट दर्द, पेशाब और मल त्यागने में समस्या के चलते उस समय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अंसारी की मौत की खबर मिलते ही मऊऔर गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गई है। अंसारी कई मामलों में सजायाफता था। उसे पंजाब की जेल में भेजा गया था वहां से योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उसे वापस बुलवा लिया था और बांदा जेल में डाल दिया गया था। अंसारी की मौत के बाद उत्तरप्रदेश में पुलिस हाई अलर्ट पर है। अंसारी के भाई और अन्य लोगों ने आरोप लगाया गया है कि उसे धीमा जहर दिया गया है।

Gaurav

Recent Posts

सेना-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान, एक पुलिसकर्मी घायल

-कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरा, मुठभेड़ जारी श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के…

1 hour ago

रातापानी अभयारण्य के विकास कार्यों को प्राथमिकता से करें पूरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वन क्षेत्र में फैली पुरासम्पदा को संरक्षित करने की योजना बनायें मध्यप्रदेश राज्य वन्य बोर्ड…

1 hour ago

पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर होगी मध्यप्रदेश की अलग पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यटन दिवस पर दी शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती विजयादशमी के पावन पर्व पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे

भोपाल : देवी अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण के कार्यों की स्मृति में विजयादशमी पर्व पर…

1 hour ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा की संभावनाओं पर उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल कांफ्रेंस

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर में चौथे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव…

2 hours ago