दुनिया

रूस के मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी, 60 की मौत, 145 घायल

रूस की राजधानी मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में धमाका और गोलीबारी हुई है। शुक्रवार को हुए हमले में 60 लोग मारे गए और 145 से अधिक घायल हो गए। कुछ बंदूकधारी मॉस्को के किनारे कॉन्सर्ट हॉल में घुस गए और लोगों पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दीं। इस हमले के बाद कॉन्सर्ट हॉल की छत ढह गई।

रूसी समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि हमलावरों ने विस्फोटक भी फेंके। इसके बाद क्रोकस सिटी हॉल में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नजर आ रहा है कि इमारत के ऊपर काले धुएं का गुबार उठ रहा है। यह हमला उस समय हुआ जब हॉल में कॉन्सर्ट के कार्यक्रम के लिए भीड़ जमा हुई थी। इसमें 7000 से ज्यादा लोग बैठ सकते थे। सुरक्षा बलों की वर्दी में कम से कम पांच बंदूकधारी कॉन्सर्ट हॉल में घुस आए और भीतर मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Gaurav

Recent Posts

ब्रिक्स समूह में शामिल होना चाहता है तुर्की, कश्मीर मुद्दे पर साधी चुप्पी

जेनेवा। कश्मीर मुद्दे पर तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के खिलाफ कुछ नहीं…

8 hours ago

मालदीव की चीन से नहीं बैठी पटरी, वापस भारत की शरण में आ रहे मुइज्जू

माले :  मालदीव ने सोचा था चीन से दोस्ती करके भारत पर दबाव बना लेगा…

8 hours ago

पाकिस्तान में भिड़ रहे शिया-सुन्नी, अब तक 64 की हो गई मौत,नहीं हो पाया समाधान

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान की सीमा से सटे आतंक प्रभावित कुर्रम जिले में हिंसा थमने का नाम…

8 hours ago

झारखंड-महाराष्ट्र में दिवाली के बाद हो सकते हैं चुनाव, आयोग लेगा स्थिति का जायजा

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की…

8 hours ago

सभी ट्रेनों में हादसा रोकने लगेगा कवच, पांच साल में हो जाएगा काम पूरा

नई दिल्ली। भारतीय रेल दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए…

8 hours ago

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने की जनसुनवाई

बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही कराया निराकरण मोबाइल फोन से भी अधिकारियों से…

8 hours ago