ख़बरे

अब ममता बनर्जी और केजरीवाल बना सकते हैं अपना अलग गुट !

कोलकाता। भाजपा को टक्कर देने के लिए खड़ा हुआ महागठबंधन अब अंतिम सांसे गिनता दिख रहा है। सबकी अपनी अपनी राय है और अपनी मर्जी से खुद ही निर्णय ले रहे हैं,कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं है। इसी बीच खबरें आ रहीं है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना अलग गुट बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 फरवरी यानी अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पंजाब का दौरा कर सकती हैं। यह भी पता चला है कि इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा चुका है। हालांकि, वह पंजाब का दौरा क्यों कर रही हैं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री 21 फरवरी को पंजाब का दौरा करेंगी। उन्हें वहां स्वर्ण मंदिर जाना है। वह पंजाब में आप नेताओं के साथ बैठक कर सकती हैं। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका बदल गई है। आप और तृणमूल ने कुछ बिंदुओं पर नीतिगत गठबंधन कर लिया है। एक तरफ जहां तृणमूल ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहीं आप ने पंजाब में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कही है। कांग्रेस पहले ही बार-बार अपने सुर नरम कर चुकी है। उधर, ममता बनर्जी ने बार-बार क्षेत्रीय दलों से लोकसभा चुनाव लड़ने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय राजनीति में ममता बनर्जी की अहमियत एक बार फिर बढ़ गई है।

Gaurav

Recent Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

12 hours ago

मन की बात की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ईश्वर के दर्शन करने जैसा

भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…

13 hours ago

आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…

13 hours ago

मेरी दिव्यांग बेटियों ने विकलांगता के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया

-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…

13 hours ago

लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…

13 hours ago

डेन्टल इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने में होगी मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…

13 hours ago