ख़बर ख़बरों की

आज भी मौजूद है वह सरोवर जिसमें प्रभु श्रीराम ने धोए थे रक्‍तरंजित वस्‍त्र

MP में सतना के पुष्कर्णी सरोवर में …

सतना । श्री राम वनवास काल के दौरान साढ़े ग्यारह वर्ष धर्म नगरी चित्रकूट में रहे हैं। श्री राम भगवान अपने वनवास काल के दौरान वह कई जगहों पर गए हैं और सब की अलग-अलग मान्यताएं हैं। किवदंतियों से मिली जानकारी के अनुसार आज हम एक ऐसे सरोवर के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां प्रभु श्री राम ने अपने खून से लथपथ कपड़े और अस्त्र शस्त्र धोकर स्नान किया था।जी हां हम बात कर रहे हैं चित्रकूट के टिकारिया ग्राम पंचायत में बने पुष्कर्णी अमृत सरोवर की। जहां श्री राम ने अपने वनवास काल के दौरान यहां से कुछ ही दूर जंगल में विराध जैसे राक्षस का वध किया था।राक्षस का वध करने के दौरान भगवान श्री राम के कपड़े व उनका धनुष खून से लथपत हो गया था।इसके बाद प्रभु श्री राम ने वही पास में बने इस पुष्कर्णी सरोवर में अपने कपड़े वा अस्त्र शस्त्र को धोकर स्नान किया था।

मंदिर के पुजारी सचिन त्रिपाठी ने बताया कि धार्मिक दृष्टि से यह बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। रामायण काल से जुड़ा हुआ यह पुष्कर्णी सरोवर है। इसका कई धार्मिक ग्रंथो में भी वर्णन मिलता है।यहीं से वनवास काल के दौरान श्री राम गुजरे थे और यहां से 2 किलोमीटर दूर विराध कुंड है जहां भगवान श्री राम ने विराध जैसे राक्षस का वध किया था।और इसी सरोवर में अस्त्र-शस्त्र धोकर वह स्नान किए थे।

बता दे की वह दण्डक वन में रहने वाला एक राक्षस है।जिसने एक प्रकरण में कुछ समय के लिए सीता माता का अपहरण कर लिया था।उसको ब्रह्माजी से यह वर प्राप्त था कि किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र न तो मेरी हत्या ही कर सकती है और न ही उनसे मेरे अंग छिन्न-भिन्न हो सकते हैं।तभी प्रभु श्री राम ने लक्ष्मण के साथ अपने शक्ति साली धनुष बाण से उसके साथ युद्ध किया और युद्ध में राक्षस को घायल करने के बाद दोनों भाइयों ने राक्षस को जमीन में गाढ़ दिया था।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago