ख़बर ख़बरों की

ओडिशा के जंगलों में दिखा अत्‍यंत दुर्लभ ब्‍लैक टाइगर का कुनबा

भुवनेश्वर। ओड‍िशा के जंगलों में ब्‍लैक टाइगर का कुनबा देखा गया है। जिसमें 3 टाइगर दिख रहे हैं। यह वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। आईएफएस अफसर ने वीडियो के साथ कैप्‍शन ल‍िखा प्रकृति हमें आश्चर्यचकित करने में कभी फेल नहीं होती है। यह दुर्लभतम में से एक है।

 

ओडिशा के जंगलों से एक पूरा स्यूडो-मेलानस्टिक बाघ परिवार। ओडिशा के जंगल में पाए जाने वाले ये बाघ बेहद दुर्लभ हैं। कभी कभार में से एक नजर आ जाते थे लेकिन इस बार 3 बाघों का पूरा का पूरा पर‍िवार वीडियो में कैप्‍चर हुआ है। ये रॉयल बंगाल टाइगर फैमिली के सदस्‍य हैं और मेलेनिज्‍म के कारण काले बाघों पर बड़ी और गहरे रंग की धारियां होती हैं। यह एक दुर्लभ स्थिति है जो जानवरों में काला रंग पैदा करती है। इसी वजह से तमाम बाघों का रंग सफेद होता है। ये ज्‍यादातर अफ्रीकी इलाकों में पाए जाते हैं।

 

कुछ महीनों पहले चीन के वैज्ञान‍िकों ने सफेद बाघों पर रिसर्च की थी। पता चला क‍ि सफेद बाघ भी रॉयल बंगाल टाइगर फैमिली के ही सदस्‍य हैं, लेकिन अपने रंग के कारण दुर्लभ हो जाते हैं। पेकिंग विश्वविद्यालय के शु-जिन लुओ की टीम ने रिसर्च के बाद कहा, बाघों के रंग में ये परिवर्तन जीन की वजह से होता है। इंसानों, घोड़ों, मुर्गियों और मछलियों सहित अन्य जानवरों में भी ये जीन पाए जाते हैं इसल‍िए कई लोगों और जानवरों का रंग गोरा होता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि यही जीन बाघों में लाल और पीले रंग के उत्‍पादन को रोकता है जिसकी वजह से बाघों का रंग कभी काला तो कभी सफेद हो जाता है।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago