ख़बर ख़बरों की

बारिश के कारण बढी ठिठुरन, लुढका पारा

कई जिलों में बारिश की संभावना बरकरार

भोपाल । प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के कारण ठिठुरन बढ गई है। इसी वजह से पारा भी लुढका है। ठिठुरन की वजह से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं वर्षा के बाद कोहरा भी छाया। इस वक्त समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पश्चिम उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। नमी 90 प्रतिशत तक आ रही है। वातावरण में नमी अधिक होने से कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छा रहा है। इसलिए हो रही वर्षा मौसम विभाग के विज्ञानी के अनुसार एक ट्रफ लाइन जो सेंट्रल उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश तक है। जिसके चलते पूर्व और पश्चिम मध्यप्रदेश के भागों में वर्षा देखने को मिल रही है। ऐसा मौसम आगे दो से तीन दिनों तक बना रहने की संभावना है। इसके साथ ही एक सिस्टम अरेबियन सागर पर है जिसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण भी एमपी में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेशभर में बुधवार को दिनभर ठिठुरन रही। जिलों में हुई बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई। प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 23.9 डिग्री, इंदौर में 25.2 डिग्री, जबलपुर में 27.4 डिग्री और उज्जैन में 22 डिग्री तापमान रहा। खरगोन, खंडवा, जबलपुर के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरा प्रदेश कोहरे की चपेट में है। मौसम केंद्र से मिली मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 8.30 से बुधवार सुबह 8.30 तक सबसे अधिक वर्षा इंदौर में 3.2 मिलीमीटर , खंडवा 1 मिलीमीटर , उज्जैन में 1 मिलीमीटर और नौगांव में 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं बुधवार को शाम 5.30 बजे तक भोपाल में 1 मिलीमीटर और नौगांव में 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पूर्व कृषि संचालक विशेषज्ञ डा.जीएस कौशल ने बताया कि वर्षा से थोड़ा फायदा तो हुआ है, लेकिन लगातार बादल होने के कारण चना में इल्ली लग सकती है।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago