अन्य

BRI project से अलग होकर इटली ने चीन को दिया बड़ा झटका

रोम। इटली ने बीआरई प्रोजेक्ट से अलग होकर चीन को बड़ा झटका ‎दिया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार इटली ने बेल्ट एंड रोड इनि‍शिएटिव (बीआरआई) से अलग होने का ऐलान किया है। साथ ही इतालवी सरकार ने इस कदम से दोनों देशों के संबंधों में खटास आने और देश की अर्थव्यवस्था को किसी प्रकार का नुकसान होने की संभावनाओं को भी नकार दिया है। सूत्रों से ‎मिली जानकारी के अनुसार इटली ने बुधवार 6 दिसंबर को इस बारे में आधिकारिक तौर पर चीन को सूचित कर दिया है कि वह बीआरआई को छोड़ रहा है। इटली 2019 में चीन के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हुआ था और वह प्रोजेक्ट में शामिल होने वाला एकमात्र यूरोपीय देश था। जॉर्जिया मेलोनी ने पिछले साल जब इटली के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय उन्होंने संकेत दे दिए थे कि चीन के इस प्रोजेक्ट से इटली अलग होना चाहता है। इसके पीछे तर्क यह दिया गया कि इस प्रोजेक्ट से इटली को कुछ खास फायदा नहीं है।

हालां‎कि इससे पहले पांच सितंबर को बीजिंग के दौरे पर इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट की आलोचना करते हुए कहा था कि यह प्रोजेक्ट हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा था कि अगर इटली इस परियोजना से बाहर निकलता है तो इसे चीन के लिए शर्मनाक माना जाएगा और दूसरे देश भी प्रोजेक्ट में शामिल ना होने की सोच सकते हैं।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

2 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

5 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

5 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

5 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

6 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago