ख़बर ख़बरों की

Panama नहर में कई जहाज फंसे, सप्लाई कम होने से कीमतें बढ़ने की आशंका

लंदन। दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक सामान पहुंचाने के लिए पनामा नहर का उपयोग किया जाता है। कार्गो से लदे हुए जहाज पनामा नहर के माध्यम से 82 किलो मीटर का सफर करके एक कोने से दूसरे कोने तक सामान पहुंचाने का काम होता है।पनामा नहर का पानी कम हो जाने के कारण कई जहाज पिछले कई दिनों से पनामा नहर में ही फंसे पड़े हैं। जिसके कारण इंटरनेशनल स्तर पर सप्लाई में बाधा उत्पन्न हो गई है। निश्चित समय सीमा पर समान नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके कारण सामान के दाम भी बढ़ रहे हैं।

उपभोक्ताओं के सामान जिसमें फल और ईंधन के लिए लोगों को भारी इंतजार करना पड़ रहा है। सप्लाई नहीं मिल पाने के कारण आयातकों ओर निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहाज फंसने के कारण बीमा कंपनियों के ऊपर भी नुकसान की आशंका बढ़ गई है। दुनिया भर में जब सरकारें महंगाई कम करने के लिए प्रयास कर रही हैं, उस समय पनामा नहर में पानी कम हो जाने के कारण जो जहाज फंस गए हैं। उनको निकाल पाना एक सबसे बड़ी समस्या बन गया है। नहर के सूखने की स्थिति भी पैदा हो सकती है। इसको लेकर पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है। 120 साल के बाद यह स्थिति देखने को मिल रही है।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

33 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

38 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

43 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

46 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

50 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

54 mins ago