ख़बर ख़बरों की

Rajasthan Election : झालरापाटन से वसुंधरा राजे की जीत, 50,000 वोटों से दी कांग्रेस को मात

राजस्थान की झालरापाटन सीट से उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने अपने गढ़ में शाही अंदाज में जीत दर्ज की है। 25 राउंड वोटों की गिनती के बाद सामने आए नतीजों के अनुसार, वसुंधरा राजे ने 51,193 वोटों के भारी अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल को हरा दिया है।

झालरापाटन सीट की बात करें तो वसुंधरा राजे 2003 से लगातार यहां से जीतती आ रही हैं। वे राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रही हैं। ये सीट पूरी तरह वसुंधरा का गढ़ मानी जाती है और उनके इशारों पर ही बीजेपी भी यहां की रणनीति बनाती है। ये अलग बात है कि हर बीतते चुनाव के साथ वसुंधरा राजे का जीत का अंतर इस सीट पर कम होता जा रहा है। 2018 के राजस्थान चुनाव की बात करें तो वसुंधरा राजे ने कांग्रेस प्रत्याशी को 34980 वोटों से हराया था। ये जीत बड़ी थी, लेकिन उनके जैसे कद्दावर नेता ने इससे ज्यादा प्रचंड विजय देख रही है।

वैसे राजस्थान चुनाव में इस बार एक समीकरण ये भी अलग चल रहा है कि बीजेपी ने वसुंधरा को अपना सीएम फेस घोषित नहीं किया है। उनकी दावेदारी जरूर मजबूत है, लेकिन पार्टी बिना किसी चेहरे के पीएम मोदी के सहारे चुनावी मैदान में उतरी है। वसुंधरा की समय-समय पर बीजेपी के साथ चल रही नाराजगी ने भी चुनाव को दिलचस्प बना रखा है। ऐसे में इस बार झालरापाटन सीट पर मुकाबला कड़ा हो सकता है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

18 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

21 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

21 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

21 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

21 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

22 hours ago