ख़बर ख़बरों की

Manipur हिंसा के 6 महीने : 187 की मौत, 120 से ज्यादा शव मुर्दाघरों में पड़े

इंफाल । मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा को छह महीने हो गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इन छह महीनों में राज्य में 187 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि राज्य में 200 से ज्यादा लोगों की जान गई है। 120 से ज्यादा शव आज भी सरकारी अस्पतालों के मुर्दाघरों में पड़े हैं। उधर, कुकी-मैतेई समुदाय कई शवों के लापता होने का दावा कर रहे हैं। हिंसा में 50 हजार 648 लोगों के घर उजड़ चुके हैं। हिंसा के चलते मणिपुर देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां जिलों से लेकर सरकारी दफ्तर तक सबकुछ दो समुदायों में बंट चुका है। हिंसा से पहले 34 लाख की आबादी और 16 जिलों वाले राज्य में मैतेई-कुकी साथ रहते थे, लेकिन हालात अब कुकी बहुल चूराचांदपुर, टेंगनाउपोल, कांगपोक्पी, थाइजॉल, चांदेल जिलों में कोई भी मैतेई नहीं बचा है। ठीक इसी तरह मैतेई बहुल इंफाल वेस्ट, ईस्ट, विष्णुपुर, थोउबल, काकचिंग, कप्सिन से कुकी चले गए हैं। इस बीच, शुक्रवार 3 नवंबर को मैतेई लीपुन प्रमुख प्रमोद सिंह पर हमला हुआ। वे सुबह करीब 7.10 बजे शिजा अस्पताल के पास कार से जा रहे थे। तभी उनकी कार पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। प्रमोदी और उनका ड्राइवर कार में ही नीचे बैठ गए। दोनों घायल नहीं हुए। बाद में देखा तो उन्होंने कार में गोलियों के 6 होल देखे। हमले की वजह पता नहीं लगी है। फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिया है और एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Gaurav

Recent Posts

Indian Market Sees Record $10 Billion Outflow in October

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 Oct'24 October has marked a record- breaking month for foreign…

6 hours ago

India’s Growth Steady at 7%, Outpacing Global Peers, IMF

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…

4 days ago

GST Reduction Likely to Make Health & Life Insurance Cheaper

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…

4 days ago

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

3 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

3 weeks ago