ख़बर ख़बरों की

पूर्व में माया सिंह का विरोध, बापू जयसिंह का BJP के सभी पदों से इस्तीफा

ग्वालियर। ग्वालियर में भाजपा के टिकट वितरण से नाराज होकर भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व मुरैना जिले के प्रभारी जयसिंह कुशवाह ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जयसिंह कुशवाह ग्वालियर में पूर्व क्षेत्र से विधानसभा टिकट के प्रबल दावेदार थे और भाजपा में बेहद लोकप्रिय व बाल्यकाल से स्वयंसेवक भी रहे हैं।

उन्होंने यह कदम पूर्व क्षेत्र में माया सिंह को टिकट दिये जाने के विरोध में उठाया हैं। बापू जयसिंह कुशवाह ने इस प्रतिनिधि से चर्चा में इस्तीफे की पुष्टि करते हुये कहा कि एक ही परिवार में 12वीं बार टिकट दिया गया है अब आप ही बतायें कि मूल कार्यकर्ता क्या करें ? उन्होंने कहा कि पहले श्रीमती माया सिंह के पति ध्यानेन्द्र सिंह विधायक मंत्री रहे, फिर माया सिंह भी।

माया सिंह सांसद, विधायक, महापौर, मंत्री से लेकर संगठन के सभी महत्वपूर्ण पदों पर रही है और अब तो वह स्वयं ही आम कार्यकर्ताओं के लिये चुनाव लड़ने से बचती तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से जमीनी तौर पर काम कर रहे हैं और इस बार उन्होंने व्यापक तैयारी भी कर रखी है। फिर निष्ठावान कार्यकर्ता की उपेक्षा समझ से परे हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

3 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

3 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

3 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

3 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

3 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

3 hours ago