ख़बरे

गधों के बाद अब दुनिया को भिखारी एक्सपोर्ट कर रहा Pakistan, सऊदी अरब और इराक ने की शिकायत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मामलों की संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया है ‎कि दुनिया के कई बड़े देशों में भीख मांगने वाले 90 फीसदी लोग पाकिस्तान से हैं। समिति ने स्वीकार ‎किया कि दूसरे देशों में जा पाकिस्तानी भिखारी का लक्ष्य मानव तस्करी भी हो सकता है। संसदीय समिति की मीटिंग के दौरान ओवरसीज मिनिस्ट्री के सचिव जुल्फिकार हैदर ने कहा कि इसके पीछे पूरा रैकेट काम कर रहा है । एक जानकारी में उन्होंने बताया ‎कि बड़ी संख्या में इन लोगों को सऊदी अरब, ईरान और इराक ले जाया जाता है। यही नहीं मक्का और मदीना जैसे पवित्र स्थलों पर जो जेबकतरे पकड़े गए हैं, वे भी पाकिस्तानी मूल के ही निकले हैं।

हालांकि इस दौरान यह बात भी सामने आई कि अब पाकिस्तान के भिखारियों और जेब काटने वालों की पसंदीदा जगह जापान बनता जा रहा है। ‎रिपोर्ट पर सऊदी अरब ने पाकिस्तान के अधिकारियों से हज कोटा के लिए लोगों को मंजूरी देने में सावधानी बरतनें की ‎हिदायत दी। सऊदी अरब का कहना है कि हज कोटे के नाम से आये जिन लोगों को ‎गिरफ्तार किया गया है, उनमें से 90 फीसदी पाकिस्तानी हैं।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

4 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

7 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

7 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

7 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

7 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

7 hours ago