ख़बर ख़बरों की

Japan के ‘Chandrayaan’ स्लिम ने 1 लाख किमी से खींची धरती की पहली तस्‍वीर

टोक्‍यो। चांद पर फतह करने के लिए 6 माह के लंबे सफर पर निकले जापान के स्लिम लैंडर ने धरती की पहली तस्‍वीर खींची है। स्लिम के लैंडर से ली गई इस तस्‍वीर में धरती आधी और बेहद खूबसूरत लग रही है। इससे पहले स्लिम को 6 सितंबर को एच-2ए रॉकेट से भेजा गया था। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्‍सा ने बताया कि स्लिम लैंडर ने धरती की कक्षा में रहकर कई टेस्‍ट को सफलतापूर्वक अंजाम देकर पहली बाधा को पार कर लिया है। स्लिम ने टेस्‍ट के रूप में अपने कैमरे से धरती की एक तस्‍वीर खींची है। इसी कैमरे की मदद से जापान चांद का यह लैंडर चांद की सतह पर सटीक तरीके से उतरेगा।

जाक्‍सा ने 21 सितंबर को तस्‍वीर को स्लिम के अकाउंट से पोस्‍ट किया है। इस तस्‍वीर को धरती से 1 लाख किमी की दूरी से लिया गया था। इस लैंडर के कैमरे को इस तरह से बनाया गया है ताकि वह चंद्रमा के गड्ढों की पहचान कर ले। इसमें नेविगेशन सिस्‍टम भी लगा हुआ है। स्लिम अब चंद्रमा की बेहद लंबी यात्रा पर तेजी से बढ़ रहा है। स्लिम को चंद्रमा का स्‍नाइपर भी कहा जाता है। स्लिम ने 26 सितंबर को दूसरी बार अपनी कक्षा को बदला है।
इसके लिए स्लिम ने अपने मुख्‍य इंजन को चालू किया और ऑर्बिट को बदला। इससे वह अपनी अगली कक्षा में चला गया। इससे धरती से उसकी दूरी और बढ़ गई। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्‍सा ने अभी तक स्लिम के चंद्रमा पर उतरने की डेट नहीं जारी की है। फिर भी माना जा रहा है कि स्लिम के चंद्रमा तक पहुंचने में 3 से 4 महीने का समय लग सकता है।

Gaurav

Recent Posts

सेवानिवृत हुईं CS वीरा राणा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सेवा निवृत हो गई हैं। प्रदेश के वरिष्ठतम…

2 hours ago

जीत का चौका लगा भारत ने निकाला बांग्लादेश का दम

कानपुर। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से पीटकर क्लीन स्वीप…

6 hours ago

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

1 day ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

1 day ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

1 day ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

1 day ago